Homeबिहारआरा भोजपुरशाहपुर: करंट लगने से किसान की मौत, पुत्र बाल-बाल बचा

शाहपुर: करंट लगने से किसान की मौत, पुत्र बाल-बाल बचा

Anil Mishra Bharauli- पंखे का प्लग लगाने के दौरान आये करंट के चपेट में

jay kumar

शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव में घटी घटना

आरा। भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव में शनिवार की शाम बिजली के करंट लगने से किसान की मौत हो गई। हालांकि उन्हें बचाने के क्रम में उनका पुत्र बाल-बाल बच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में अफरातफरी का आलम रहा।

पढ़ें-एसपी ने कहाः व्यावसायी अपने प्रतिष्ठान एवं घर के पास उच्च क्वालिटी के लगवाए सीसीटीवी

मृतक भरौली गांव निवासी बलिराम मिश्र के 50 वर्षीय पुत्र अनिल मिश्र

Anil Mishra Bharauli
शाहपुर भरौली – बिजली के करंट से किसान अनिल मिश्र की मौत

Anil Mishra Bharauli जानकारी के अनुसार मृतक भरौली गांव निवासी बलिराम मिश्र के 50 वर्षीय पुत्र अनिल मिश्र हैं। हादसे के बाद मृतक के घर मे कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम अनील मिश्र घर के पंखे का प्लग लगा रहे थे। इसी दरम्यान वे करंट के चपेट में आ गए। इसे देख घर के ही एक लड़के रितेश कुमार ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन वे करंट के चपेट में आकर जख्मी हो गया।

पढ़ें-बापू के ऐतिहासिक भोजपुर आगमन को सौ वर्ष हुए पूरे

परिजनों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। मृतक अनील मिश्र गांव में ही रहकर खेती करते थे। उनकी दो बेटियां एवं एक लड़का है।

पढ़ें-घर में मिला युवक का शव-दुर्गन्ध आने पर परिवार वालों को हुई जानकारी

पढ़ें-महज 23 वर्ष की उम्र में बने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी,अब कैबिनेट मंत्री

Bijay singh

Most Popular