Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुर में भीषण अगलगी में 40 लोगो के आशियाने जलकर राख

भोजपुर में भीषण अगलगी में 40 लोगो के आशियाने जलकर राख

people burnt to ashes in fierce fire in bhojpur

jay kumar

अनाज, कपडे समेत लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान

खाना बनाते वक्त चूल्हे के चिंगारी से लगी भीषण आग

people burnt to ashes in fierce fire in bhojpur

दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगों के द्वारा बुझाया जा रहा आग
कृष्णगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी

रिपोर्टः मो. वसीम
आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के बलुआं पंचायत के नया खवासपुर में रविवार की सुबह भीषण अगलगी में 40 लोगों के आशियाने जलकर राख हो गए। इस दौरान घर में रखे अनाज, कपड़े समेत लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड कर्मी एवं स्थानीय लोग आग बुझाने के कार्य में जुट गए हैं। कृष्णगढ़ थाना इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

जवान की मौत की सूचना से बड़का लौहर गांव में पसरा मातम

जानकारी के अनुसार नया खवासपुर गांव निवासी रामजी बिन्द के घर में खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते पुरे गांव में फैल गई। आग फैलने के बाद विभिन्न घरों में रखे तीन गैस सिलिंडर भी फट गये। सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग और भयंकर हो गई। लोगों ने अगलगी की सूचना कृष्णगढ़ थाना को दी। थाना के द्वारा फायर बिग्रेड को बुलाया गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। थाना इंचार्ज के अनुसार अगलगी में 40 लोगों के आशियाने जल गए हैं। घर में रखे अनाज कपड़े समेत लाखों के सामान जलकर राख हो गए हैं। जान-माल की क्षति नहीं हुई।

people burnt to ashes in fierce fire in bhojpur

Bijay singh

Most Popular