HomeNewsआरा मंडल कारा के 1363 बंदियों को दिया गया कोरोना वैक्सीन का...

आरा मंडल कारा के 1363 बंदियों को दिया गया कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज

Ara prison-1324 पुरुष तथा 39 महिला बंदियों को दिया गया वैक्सीन

बिहार/आरा: Ara prison कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मंडल कारा के बंदियो को कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज दिया गया। इस दौरान मंडल कारा के संसीमित कुल 1445 बंदियों में से 1324 पुरुष बंदियो एवं 39 महिला बंदियों को कोविड-19 का प्रथम डोज का टीका दिया गया। 

पढ़े :- रफ़्तार का कहर : वाहनों की चपेट में आने से भोजपुर में औसतन हर दिन एक की मौत

जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान ने दी जानकारी

पढ़े :-पटना-बक्सर फोरलेन: गीधा स्थित मंदिर एवं कायमनागर स्थित मज़ार दूसरी जगह होगा शिफ्ट

यह जानकारी मंडल कारा, आरा के अधीक्षक युसूफ रिजवान ने दी।  उन्होंने बतायाा कि कारा में कुल संसीमित बंदियों में से 94.32 प्रतिशत बंदियों को कोविड-19 का प्रथम डोज का टीका दिया जा चुका है। संसीमित बंदियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतू महानिरीक्षक कारा एवं सुधार सेवाएं बिहार, पटना के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, एवं जिला पदाधिकारी भोजपुर से समन्वय स्थापित किया गया। इसके बाद कोविड मेडिकल टीम एवं कारा चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्थिति में वैक्सीनेशन का कार्य हुआ।

पढ़े :- जयमाला के दौरान कट्टे से ताबड़तोड़ की जा रही थी हर्ष फायरिंग, एक्शन में पुलिस

पढ़े :- वायरल वीडियो में स्टेज पर पिस्टल लेकर थिरक रही नर्तकी

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular