Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा के कुख्यात धनजी यादव के भाई ने किया समर्पण

आरा के कुख्यात धनजी यादव के भाई ने किया समर्पण

खबरे आपकी  Manji Yadav Surrenders-आरा शहर के शीतल टोला निवासी भाकपा माले नेता गोपाल प्रसाद के बेटे विजय कुमार की हत्या के मामले में जेल में बंद कुख्यात धनजी यादव के भाई मनजी यादव ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मनजी यादव नगर थाना क्षेत्र के शीतल टोला का रहने वाला है। सरेंडर किये जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। विजय कुमार हत्याकांड में अबतक 12 आरोपित जेल पहुंच गये हैं। पुलिस को अब सिर्फ अंतिम आरोपित की तलाश है। नगर थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत द्वारा मनजी यादव के सरेंडर किये जाने की पुष्टि की गयी है।

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

Manji Yadav Surrenders-विजय हत्याकांड में कुख्यात धनजी के भाई मनजी यादव ने किया समर्पण

बता दें कि 22 सितंबर की शाम सदर अस्पताल के गेट पर माले नेता के बेटे विजय कुमार की गोली मार हत्या कर दी गयी थी। उस मामले में धनजी यादव और उसके भाई मनजी सहित 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उस मामले में पुलिस ने कुणाल, मोहित कुमार और धनजी यादव के रिश्तेदार दीपू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि डबल यादव, चेतन यादव, छोटू यादव और रविरंजन यादव ने समर्पण कर दिया था। उसी कड़ी में शनिवार को मनजी यादव ने भी सरेंडर कर दिया।

ये भी पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

ये भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular